Weekly Horoscope: मकर, धनु और कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़िए जुलाई के पहले सप्ताह का राशिफल

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा, मेष, वृष और मिथुन राशि में रहने वाला है। वहीं, इस महीने के पहले सप्‍ताह में शुक्रादित्‍य राजयोग के शुभ बन रहे हैं जिसके प्रभाव से करियर और वित्तीय मामलों के लिए यह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में क्या-क्या हो सकता है? अपनी राशि के आधार पर भविष्यफल, कैरियर, स्वास्थ्य, प्रेम और रिश्तों के बारे में जानिए विस्तृत जानकारी। क्या आपके सितारे आपके पक्ष में हैं या आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है? आइए, जानते हैं इस हफ्ते का राशिफल Weekly Horoscope

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए नया सप्ताह मिलाजुला रहनेे वाला है। किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए धैर्य रखें। इस सप्ताह आपको कम लाभ और सफलता मिलेगी। विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान आपको कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं जो कष्टकारी होंगी।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। आप अपने रिश्तों में संभावित संघर्षों से सावधान रहें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए नया सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। किसी कार्य में किए गए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। कोर्ट से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष आ सकता है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में कोताही ना बरतें। आपके मन में किसी अनहोनी के होने का भय बना रहेगा। इस सप्ताह आपको छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है इसलिए इसका ध्यान रखें।

सिंह (Leo)

इस सप्ताह सिंह राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पूरे सप्ताह आपको बहुत काम होगा जिससे तनाव भी हो सकता है। आपका प्रयास आपको वांछित परिणामों के करीब लाएगा। आपके व्यवसाय में अगर साझेदार हैं तो उनसे किसी भी तरह का विवाद करने से बचें।

कन्या (Virgo)

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए शुभकारी रहने वाला है। जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें आपको इस सप्ताह सफलता अवश्य मिलेगी। वित्तीय मामलों में बहुत ही सतर्क रहने की आवशयकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra)

यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए व्यस्ततम रहने वाला है। इस सप्ताह अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में जीवन साथी और परिजनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। नित्य ध्यान करना आपके उत्तम होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है इसलिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। मौसम में बदलाव से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही से नुकसान होने का अंदेशा है। ऑफिस में आपको कार्य में दिक्कतें बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। किसी भी कार्य को कल के लिए ना टालेें यही बेहतर होगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने प्रेम जीवन में उतावलेपन से इस सप्ताह बचना चाहिए। पूजा-पाठ अवश्य करें।

मकर (Capricorn)

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके द्वारा सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा हो सकता है और आर्थिक दृष्टिकोण के अनुसार यह समय आपके लिए शुभकारी रहने वाला है। संतानपक्ष से आपको एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

यह सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपने बजट पर नज़र रखें और जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधित मामलों में शक जैसी परिस्थिति बन सकती हैं।

मीन (Pisces)

इस सप्ताह की शुरुआत मीन राशि वालों के लिए गुड लक के साथ होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपको मनचाहा लाभ भी मिलेगा। आपके कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

 

Related Posts

Rashifal 28 April: कैसा रहेगा आपके लिए आज सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

आज का दिन (Rashifal 28 April) सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। कुछ राशि के जातकों के लिए यह दिन संघर्ष और चुनौतियाँ लेकर आया है जबकिऔर पढ़ें

और पढ़ें

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: सिंह राशि को मिलेगी तरक्की जबकि वृश्चिक राशि के जातक धन के मामले में रहें सतर्क

अपने सप्ताह (Weekly Horoscope) को बेहतर दिशा दें! इस साप्ताहिक राशिफल से जानें कि सितारे आपके करियर, वित्त, परिवार और व्यक्तिगत जीवन के लिए क्या संकेत दे रहे हैं। समझेंऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”