Krishna Ji Ki Aarti: श्री कृष्ण जी की आरती

आरती कुंजबिहारी की। श्री गिरधर कृष्णमुरारी की।।
गले में बैजयन्ती माला। बजावै मुरली मधुर बाला।।

श्रवन में कुण्डल झलकाला। नन्द के आनन्द नन्दलाला।।
गगन सम अंग कांति काली। राधिका चमक रही आली।।
लतन मे ठाढ़े बनमाली। भ्रमर सी अलक।
कस्तूरी तिलक, चन्द्रसी झलक। ललित छवि श्यामा प्यारी की।।
श्री गिरधर कृष्णमुरारी की…

कनलकमय मोर मुकुट बिलसै। देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बनसै। बजे मुरचंग।
मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग। अतुल रति गोप कुमारी की।।
श्री गिरधर कृष्णमुरारी की…

जहां ते प्रकट भई गंगा। कलुष कलि हारिणी श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा। बसी सिव सीस, जटा के बीज।
हरै अघ कीच, चरण छवि श्रीबनवारी की।।
गिरधर कृष्णमुरारी की…

चमकती उज्ज्वल तट रेनू। बज रही वृन्दावन बेनू।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू। हंसत मृदु मंद चांदनी चंद।
कटत भव फन्द, टेर सुनो दीन भिखारी की।।
श्री गिरधर कृष्णमुरारी की…

Related Posts

Shree Ganpati Vandana: श्री गणपति वंदना

ऊँ गणपतये नमः खर्व स्थूलतनुं गजेन्द्रवदनं, लम्बोदरं सुन्दरम्। प्रस्यन्दन्मदगन्धलुब्ध मधुप, व्यालोल गण्डस्थलम्।। दंताघात विदारि तारि रूधिरैः, सिन्दूरशोभाकरम्। वन्दे शैलसुतासुतं गणपतिं सिद्धिप्रदं कामदम्।।   Ganesh Chalisa: गणेश चालीसा

और पढ़ें

Shree Ganga Chalisa: श्री गंगा चालीसा

श्री गंगा चालीसा दोहा जय जय जय जग पावनी जयति देवसरि गंग। जय शिव जटा निवासिनी अनुपम तुंग तरंग॥ ॥ चौपाई जय जग जननि हरण अघ खानी, आनन्द करनि गंगऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”