शुभ मंगलवार: सुंदरकाण्ड पाठ करने के लिए 10 चमत्कारिक फायदे

आमतौर पर आपने लोगों को मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए देखा होगा। सुंदरकाण्ड का पाठ करने से कई फायदे मिलते हैं। वैसे सुंदरकांड का पाठ खुद ही करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सके तो जो लोग सुंदरकाण्ड का पाठ करते हैं उन्हें सप्ताह में एक बार घर बुलाकर पाठ करवाना चाहिए।

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित तुलसीकृत महाकाव्य रामचरित मानस का पंचम सोपान है सुंदरकाण्ड। सुंदरकाण्ड में रामदूत, पवनपुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है। आइए जानते हैं सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक लाभ।

1. सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओं को पूणर करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरंत ही दूर हो जाता है।
2. सुंदरकांड के पाठ से भूत, पिशाच, यमराज, शनि राहु, कंतु, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी का भय दूर हो जाता है।
3. हनुमानजी के सुंदरकाण्ड का पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष के अनुसार भी विषम परिस्थितियों में सुंदरकाण्ड पाठकरने की सलाह दी जाती है।
4. जीवन में किसी प्रकार को समस्या उत्पन्न होती है तो आप संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकाण्ड पाठ से एक नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं का समाधान तुरंत मिलने लगता है।
5. श्री रामचरित्रमानस को रचने वाले गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार हनुमान जी को जल्द प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड का पाठ एक रामबाण उपाय है। सुंदरकाण्ड पाठ करने वालों के जीवन में खुशियों का संसार होता है और आपका जीवन सुखमय होता है। 6. सुंदरकाण्ड पाठ करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक संचार होने लगता है। वह व्यक्ति किसी भी कार्य में अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
7. सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय जाता रहता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है।
8. साप्ताहिक पाठ करने से गृहकलेश दूर होता है और परिवार में खुशियां आती हैं। 9.नियमित पाठ करने से कर्ज और रोग से छुटकारा मिलता है।
10, हनुमानजी की भक्ति करने और नियमित सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता से आगे बढ़ता है।

Related Posts

Panchkoshi Yatra 2025: 23 अप्रैल से शुरू हो रही है पंचकोसी यात्रा, जानें इसका महत्व

Panchkoshi Yatra 2025: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी वैशाख कृष्ण दशमी के पावन अवसर पर पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ 23 अप्रैल 2025और पढ़ें

और पढ़ें

प्रदोष व्रत 2025: इस दिन इन दिव्य वस्तुओं से करें शिवलिंग का स्नान, बनेंगे सारे काम

प्रदोष व्रत 2025: सनातन संस्कृति में प्रदोष व्रत का स्थान तप और पुण्य की श्रृंखला में सर्वोच्च गिना जाता है। इस अद्भुत तिथि पर संध्या के पवित्र समय में भगवानऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”