Surya Grahan 2024: भारत में नहीं है कोई सूर्य ग्रहण, भ्रम में ना रहें, सच्चाई जानें

भारत में भ्रम फैलाना पहले से ही बहुत ही आसान काम रहा है और सुपरफास्ट इंटरनेट के दौर में तो भ्रम फैलाना इतना आसान हो गया है कि उसके बारे में कुछ कहने लायक ही नहीं है। आज यानी 2 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को लेकर एक बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि भारत में सूर्य ग्रहण है ही नहीं।

तो यह एक सवाल सामने आता है कि जब भारत में आज कोई सूर्य ग्रहण है ही नहीं, तो फिर लोगों को इतना डराया क्यों जा रहा है। क्यों लोगों को सूतक काल, ग्रहण के समय आदि की जानकारी दी जा रही है। ज्योतिषी का काम लोगों को सही जानकारी देना होता है ना कि भ्रम फैलाना होता है।

आज है सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में नहीं

आज यानी 2 अक्टूबर 2024 को कंकणाकृत सूर्यग्रहण दक्षिण व उत्तरी अमेरिका पैसफिक क्षेत्र अटलांटिक भाग आर्कटिक क्षेत्र, अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण का संबंध भारत से कुछ भी नहीं है, फिर हम आपकी जानकारी के लिए कुछ जानकारी देते हैं।

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

यह साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण है जो कि रात में 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसे दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा।

Related Posts

पहलगाम हमला: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है युद्ध?

Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकियों ने 26 बेगुनाह लोगों को मौत की नींद सुला दी है। घाटी से जब सेऔर पढ़ें

और पढ़ें

Chaturgrahi Yog: मीन राशि में बना है चतुर्ग्रही योग, बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत

Chaturgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष के अद्भुत गणित के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी राशि की सीमा पार करता है और नई राशि में प्रवेश करता है, तो यह केवलऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”