Guru Uday in Taurus: गुरु का उदय इन राशियों की बदलेगा किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

ग्रहों के स्वामी बृहस्पति 1 मई 2024 से 14 मई 2025 तक वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। बीते 8 मई, 2024 की शाम 07.07 बजे से गुरु अस्त चल रहे थे और 3 जून, 2024 सोमवार की सुबह 05.10 बजे इनका उदय हो गया है। आइए अब जानते हैं कि गुरु के उदय होने पर सभी राशियों को क्या लाभ होगा?

  1. मेष : सबसे पहले मेष राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक लाभ होगा। साथ ही घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन का योग बन रहा है। धन संचय में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य, मरम्मती तथा खरीदारी पर पैसे खर्च होंगे।
  2. वृष : वृष राशि के जातकों को इस अवधि में मिश्रित फल मिलेंगे। छोटी-लंबी यात्राएं होंगी। धार्मिक स्थानों की भी यात्रा का योग बन रहा है। विदेश यात्रा और घर में मांगलिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी।
  3. मिथुन : निवास स्थान, कार्य स्थल में परिवर्तन। स्वास्थ्य, निर्माण कार्य तथा खरीदारी पर खर्च की अधिकता। तरक्की में विवाद की संभावना।
  4. कर्क : लाभकारी परिवर्तन। नए कार्य में संलग्नता। नए संबंध, साझेदारी में मनोवांछित सफलता। मांगलिक कार्य, विवाह, संतान योग। आर्थिक तरक्की। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। नई जिम्मेदारी मिलेगी।
  5. सिंह : मिश्रित गोचर। निवास, कार्य स्थल में परिवर्तन। निर्माण कार्य, विवाद, मतभेद में सफलता। कुछ गलत निर्णयों से आर्थिक क्षति।
  6. कन्या: कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन। छोटी-लंबी यात्रा। घर में मांगलिक कार्य। कला, शिक्षा, खेल, मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना।
  7. तुला : संघर्षपूर्ण सफलता। संबंधों में तनाव, मतभेद। परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य से संबंधित समस्या। खर्च की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आखिरी मौके पर बाधा।
  8. वृश्चिक : नए संबंध बनेंगे। नई साझेदारी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नई मित्रता और आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। चल-अचल संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं।
  9. धनु: संघर्षपूर्ण सफलता। विवाद, कोर्ट-कचहरी के चक्कर। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान। कार्यस्थल में परिवर्तन होगा।
  10. मकरः संतान पक्ष के लिए शुभ। रुके हुए कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन हो सकता है। पुरानी समस्या का समाधान होगा।
  11. कुंभ : नए कार्यों में संलग्नता। स्व- रोजगार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता। निवास, कार्य स्थल, कार्य की प्रकृति में परिवर्तन होने की संभावना। नई खरीदारी के योग। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
  12. मीन : परिवर्तनकारी समय। परिवार में भाई-बहनों से जुड़े मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई जगह की यात्रा की संभावना। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

Related Posts

पहलगाम हमला: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है युद्ध?

Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकियों ने 26 बेगुनाह लोगों को मौत की नींद सुला दी है। घाटी से जब सेऔर पढ़ें

और पढ़ें

Chaturgrahi Yog: मीन राशि में बना है चतुर्ग्रही योग, बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत

Chaturgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष के अद्भुत गणित के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी राशि की सीमा पार करता है और नई राशि में प्रवेश करता है, तो यह केवलऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”