
स्वप्न में पूर्वजों का दिखना: स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हमारे सपनों का कोई न कोई विशेष अर्थ अवश्य होता है। कभी-कभी ये स्वप्न भविष्य की ओर संकेत करते हैं, तो कभी मन की गहरी इच्छाओं या चिंताओं को दर्शाते हैं। इन्हीं स्वप्नों में से एक, पूर्वजों का सपने में आना, कई लोगों को विचलित कर सकता है। आमतौर पर लोग इसे रहस्यमय या डरावना मानते हैं, लेकिन वास्तव में, इसका गहरा आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है। आइए जानते हैं कि स्वप्न में पूर्वजों का दिखना किन संकेतों की ओर इशारा करता है।
स्वप्न शास्त्र: सपने में सांप देखने का क्या है अर्थ, जानिए पांच प्रमुख सपने और उनका मतलब
1. सपने में मृत माता-पिता का आना- यदि कोई व्यक्ति अपने दिवंगत माता-पिता को सपने में देखता है, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यह सपना भविष्य में आने वाली सफलता, मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति का प्रतीक हो सकता है।
2. गुस्से में पूर्वजों को देखना- यदि सपने में पूर्वज क्रोधित नजर आते हैं, तो यह चिंताजनक संकेत हो सकता है। यह इस ओर इशारा करता है कि वे आपसे अप्रसन्न हैं या आपके घर में पितृदोष हो सकता है। ऐसे में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण या विशेष पूजा करवाना शुभ रहेगा।
3. किसी मृत संबंधी को सपने में देखना- यदि आप किसी परिचित मृत व्यक्ति को सपने में देखते हैं, तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपके मन में उनके प्रति आज भी स्नेह और जुड़ाव बना हुआ है। यह सपना यह भी दर्शा सकता है कि वे आपको कोई संदेश देना चाहते हैं।
4. पितरों को मिठाई बांटते हुए देखना- यदि सपने में पूर्वज मिठाई या प्रसाद का वितरण करते हुए दिखें, तो यह अत्यंत शुभ संकेत होता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके पूर्वज संतुष्ट हैं और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके अलावा, यह उनके अधूरे कार्यों या इच्छाओं की पूर्ति की आवश्यकता को भी दर्शा सकता है।
5. मुस्कुराते हुए पूर्वजों का स्वप्न में आना- यदि पूर्वज सपने में प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत करता है कि आपके परिवार पर उनकी कृपा बनी हुई है और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहेगी। यह सपना आने वाले समय में अच्छे फल मिलने की ओर भी संकेत कर सकता है।
Swapna Shastra: किस समय देखे गए सपने होते हैं सच, क्या कहता है शास्त्र?
क्या करें यदि पूर्वज नकारात्मक रूप में दिखाई दें?
अगर सपने में पूर्वज चिंतित, दुखी या क्रोधित नजर आएं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण या गंगा जल अर्पित करना लाभकारी होता है। इसके अलावा, घर में धार्मिक अनुष्ठान करवाकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है।