
ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। आज का दिन (30 March Ka Rashifal) किसके लिए शुभ रहेगा और किसे सावधान रहने की जरूरत है? चंद्रमा, सूर्य, मंगल और शनि की स्थिति आपके करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन को कैसे प्रभावित करेगी? क्या आज आपका भाग्य साथ देगा? कौन से निर्णय फायदेमंद रहेंगे? इन सभी सवालों का जवाब आपके दैनिक राशिफल में मिलेगा। आइए जानते हैं, सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए क्या कहती है!
मेष (Aries) 30 March Ka Rashifal
संयम और मेहनत से कोई भी मुश्किल काम आसान लगेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। दोपहर के बाद कोई परेशानी आ सकती है, धैर्य बनाए रखें। बिज़नेस में फायदेमंद समय है, लेकिन बड़े निवेश से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
वृषभ (Taurus) 30 March Ka Rashifal
पारिवारिक चिंता दूर होगी, संपत्ति संबंधी कार्य सफल होंगे। पुराने नकारात्मक विचारों से बचें और खर्च सोच-समझकर करें। बिज़नेस में सुधार आएगा, कार्यशैली में बदलाव करें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें, खासतौर पर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज।
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: 7
मिथुन (Gemini)
दिन मनोरंजन और प्रियजनों के साथ बीतेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। दोपहर बाद कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। कार्यस्थल पर हलचल बनी रहेगी, सरकारी नौकरी वालों को सहयोग मिलेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
कर्क (Cancer)
मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं। विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। बिज़नेस में नई तकनीक अपनाने से पहले जानकारी लें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। गले में संक्रमण हो सकता है, सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
सिंह (Leo) 30 March Ka Rashifal
पुरानी समस्या हल होगी, घर में शुभ कार्य होंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालें। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, गुस्से पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
कन्या (Virgo)
आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी, मेहनत का फल मिलेगा। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिज़नेस में नए प्रयोग करें, विदेश से जुड़े कार्य लाभ देंगे। परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। सेहत को नज़रअंदाज न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
तुला (Libra) 30 March Ka Rashifal
काम की अधिकता रहेगी लेकिन सफलता मिलेगी। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। व्यापार में कुछ बदलाव जरूरी हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 9
वृश्चिक (Scorpio)
गुप्त रूप से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों की अनदेखी न करें। बिज़नेस में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में सतर्कता बरतें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। तली-भुनी चीज़ों से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
धनु (Sagittarius)
व्यस्त दिन रहेगा, किसी जिम्मेदारी से राहत मिलेगी। बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। बिज़नेस में नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
मकर (Capricorn)
रुका हुआ काम पूरा होगा। राजनैतिक संबंध फायदेमंद होंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें। बिज़नेस में सतर्क रहें, धोखा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद,
शुभ अंक: 3
कुंभ (Aquarius)
महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताएं। विवाद से बचें और उपलब्धियों का दिखावा न करें। बिज़नेस में स्थिरता आएगी। जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है, खान-पान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, आर्थिक रूप से लाभ होगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। बिज़नेस में मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। थकान और तनाव हो सकता है, ध्यान करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7