Satyanarayan Ji Ki Aarti: श्री सत्यनारायण जी की आरती

जय लक्ष्मी रमणा श्री जय लक्ष्मी रमणा।
सत्यनारायण स्वामी जनपातक हरणा॥ जय लक्ष्मी रमणा।

रत्नजड़ित सिंहासन अद्भुत छवि राजे।
नारद करत निराजन घंटा ध्वनि बाजे॥ जय लक्ष्मी रमणा।

प्रगट भये कलि कारण द्विज को दर्श दियो।
बूढ़ो ब्राह्मण बनकर कंचन महल कियो॥ जय लक्ष्मी रमणा।

दुर्बल भील कठारो इन पर कृपा करी।
चन्द्रचूड़ एक राजा जिनकी विपति हरी॥ जय लक्ष्मी रमणा।

वैश्य मनोरथ पायो श्रद्धा तज दीनी।
सो फल भोग्यो प्रभुजी फिर स्तुति कीनी॥ जय लक्ष्मी रमणा।

भाव भक्ति के कारण छिन-छिन रूप धर्यो।
श्रद्धा धारण कीनी तिनको काज सर्यो॥ जय लक्ष्मी रमणा।

ग्वाल बाल संग राजा वन में भक्ति करी।
मनवांछित फल दीनो दीनदयाल हरी॥ जय लक्ष्मी रमणा।

चढ़त प्रसाद सवाया कदली फल मेवा।
धूप दीप तुलसी से राजी सत्यदेवा॥ जय लक्ष्मी रमणा।

श्री सत्यनारायणजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ जय लक्ष्मी रमणा।

 

Related Posts

Shree Ganpati Vandana: श्री गणपति वंदना

ऊँ गणपतये नमः खर्व स्थूलतनुं गजेन्द्रवदनं, लम्बोदरं सुन्दरम्। प्रस्यन्दन्मदगन्धलुब्ध मधुप, व्यालोल गण्डस्थलम्।। दंताघात विदारि तारि रूधिरैः, सिन्दूरशोभाकरम्। वन्दे शैलसुतासुतं गणपतिं सिद्धिप्रदं कामदम्।।   Ganesh Chalisa: गणेश चालीसा

और पढ़ें

Shree Ganga Chalisa: श्री गंगा चालीसा

श्री गंगा चालीसा दोहा जय जय जय जग पावनी जयति देवसरि गंग। जय शिव जटा निवासिनी अनुपम तुंग तरंग॥ ॥ चौपाई जय जग जननि हरण अघ खानी, आनन्द करनि गंगऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”