Maa Brahmacharini: मां ब्रह्माचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

 

  • Related Posts

    Shree Ganpati Vandana: श्री गणपति वंदना

    ऊँ गणपतये नमः खर्व स्थूलतनुं गजेन्द्रवदनं, लम्बोदरं सुन्दरम्। प्रस्यन्दन्मदगन्धलुब्ध मधुप, व्यालोल गण्डस्थलम्।। दंताघात विदारि तारि रूधिरैः, सिन्दूरशोभाकरम्। वन्दे शैलसुतासुतं गणपतिं सिद्धिप्रदं कामदम्।।   Ganesh Chalisa: गणेश चालीसा

    और पढ़ें

    Saraswati Maa Aarti: सरस्वती मां की आरती, ॐ जय सरस्वती माता मैया…

    ध्यान मंत्र या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥ आरती जय सरस्वती माता की ॐ जय सरस्वती माता,और पढ़ें

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share
    मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”