
Happy Holi Wishes: होली भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है, जिसे रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, मिठाइयाँ बांटते हैं और आनंद के साथ उत्सव मनाते हैं।
Holi 2025: होलिका दहन के दिन जरूर ग्रहण करें ये चीजें, सौभाग्य की होती है प्राप्ति
Happy Holi Wishes: होली 2025 कब है?
इस वर्ष होली का पर्व 14 मार्च 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे पहल 13 मार्च 2025 गुरुवार को होलिका दहन (छोटी होली) मनाई जाएगी। रंगों की होली (धुलेंडी) 14 मार्च 2025, शुक्रवार को है।
Holika Dahan: होलिका दहन की अग्नि में अवश्य डालें ये 10 चीजें, मिलेगी पाप ग्रहों से मुक्ति
Happy Holi Wishes: अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज
1.होली के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
रंगों से भी रंगीन जीवन हो आपका,
खुशियों से भरा आंगन हो आपका,
आपको और आपके परिवार को होली की अनंत शुभकामनाएं!
2. गुलाल का रंग, गुजियों की मिठास,
प्यार की बहार और खुशियों की बौछार,
आपको और आपके परिवार को होली की ढेरों शुभकामनाएं!
3. होली के इस पावन अवसर पर,
रंगों से सजे आपके हर सपने,
खुशियों से महक उठे आपका जीवन!
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
4. रंग बरसे भीगे अंग,
खुशियों की आई उमंग।
गुलाल उड़े, झूमें संसार,
आया फागुन का त्योहार!
होली की शुभकामनाएं
5. गुझिया की मिठास होठों पे आए,
हर दिल में प्रेम का रंग छाए।
भीगे-भीगे सपने सुहाने,
खुशियों के छिड़े तराने!
होली की शुभकामनाएं
6. बैर-भाव सब भूल चलें,
रंगों संग मिल बोल चलें।
प्रीत के जल में नहा उठें,
मिलकर होली मना उठें!
7. होली की शुभकामनाएं
रंग-पिचकारी, हंसी-ठिठोली,
खुशियों संग महके ये होली!
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएँ!