
वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब उपाय
- तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलायें।
- पीपल व कीकर (बबूल) के वृक्ष न काटें।
- तंदूर की रोटी न खायें।
- किसी से मुफ्त का माल न लें।
- भाभी की सेवा करें।
- बड़े भाई की अवहेलना न करें।
- लाल रूमाल का प्रयोग करें।
- मृग और हिरण पालें।
- दूध उबलकर जलने न पाये।
- अलग-अलग मिट्टी के बर्तनों में शहद और सिंदूर रख घर में स्थापित करें।
- प्रातःकाल शहद का सेवन करें।
- मंगलवार को उपवास रखें।
- हनुमानजी को सिंदूर और चोला चढ़ायें।
- शहद, सिंदूर और मसूर की दाल नदी में प्रवाहित करें।
- बड़ों की सेवा करें।
- मृगचर्म पर रात्रि को शयन करें।
- शुद्ध चांदी के पात्र में भोजन करें।
- घर में लाल रंग का प्रयोग अवश्य करें,
- गुड़, चीनी या खांड चींटियों को डालें।
- लाल गुलाब दरिया में प्रवाहित करें।
- धर्म स्थान में जाकर बूंदी या लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर बांटें।