
कुंभ राशि के लिए लाल किताब उपाय
- अपने पास चांदी का टुकड़ा रखें।
- सांपों को दूध पिलाने के लिये सपेरे को पैसे दें।
- मुख्य द्वार पर थोड़ा-बहुत अंधेरा रखें।
- छत पर ईंधन आदि न रखें।
- बृहस्पति से संबंधित उपाय करें।
- 48 वर्ष से पहले अपना मकान न बनवायें।
- मांस का भक्षण न करें।
- दक्षिण दिशा वाले मकान का परित्याग करें।
- मकान में चांदी की ईट रखें।
- घर के अंतिम हिस्से की दीवार पर खिड़की न लगवायें।
- असत्य भाषण न करें।
- शनिवार का व्रत रखें।
- भैरव मंदिर में शराब चढ़ायें, लेकिन खुद न पियें।
- तेल और शराब का दान करें।
- सरसों का तेल रोटी में लगाकर गाय को खिलायें।
- जेब में छोटी-छोटी चांदी की गोलियां रखें।
- दूध से स्नान करें।
- गेहूं, गुड़ तथा कांसा मन्दिर में दान करें।
- चांदी का चौकोर टुकड़ा गर्दन में बांयें।
- केसर या हल्दी का तिलक करें।
- सोना धारण करें।