
31 मार्च (31 March Ka Rashifal) को यानि आज दिन सोमवार को पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है और आज गणगौर पूजा भी है, जिसे उत्तर भारत में गौरी पूजा के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन मत्स्य जयंती भी मनाई जाएगी है। इसके अलावा, अश्विनी और भरणी नक्षत्र के साथ वैधृति और विष्कंभ योग भी बन रहे हैं।
मेष (Aries)
आपके धार्मिक प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ (Taurus)
आज आप संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा।
उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और किसी जरूरतमंद कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन (Gemini)
कोई कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा के शुभ योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ में थोड़ी कमी हो सकती है।
उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल चढ़ाएं।
कर्क (Cancer) 31 March Ka Rashifal
शासन और सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है।
उपाय: सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
Chaitra Navratri 2025: मनोकामना सिद्धि के लिए नवरात्रि में हर रोज करें कुंजिका स्तोत्र का पाठ
सिंह (Leo)
अहंकार पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
कन्या (Virgo)
अहंकार पर नियंत्रण रखें। मेहनत का उचित फल मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं, किसी घायल गौवंश की सेवा करें और सूर्य को जल दें।
तुला (Libra)
पिता को लेकर चिंता हो सकती है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि
संतान की ज़िम्मेदारियां पूरी होंगी। भाई-बहन और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला या गुड़-चना खिलाएं।
धनु (Sagittarius) 31 March Ka Rashifal
रिश्तों में मधुरता आएगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्म-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें, किसी घायल गौवंश की सेवा करें और गाय को भोजन कराएं।
मकर (Capricorn)
अनचाही यात्रा हो सकती है। अधिकारी या घर के बड़े सदस्यों से तनाव हो सकता है। मन परेशान रह सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं।
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ (Aquarius)
आज धन खर्च के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें, सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गौवंश की सेवा करें।
मीन (Pisces) 31 March Ka Rashifal
धैर्य और संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
उपाय: गाय को हल्दी लगी आटे की लोई खिलाएं और सुबह सूर्य को जल दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ज्योतिष सागर उत्तरदायी नहीं है।