Aaj Ka Rashifal 13 March: होलिका दहन पर आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल

पंचांग के अनुसार, 13 मार्च दिन गुरुवार (Aaj Ka Rashifal 13 March) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ प्रातः 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। यह तिथि 14 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। 13 मार्च को दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से लेकर 3 बजकर 33 मिनट तक कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इस दिन होलिका दहन का विशेष महत्व है, और 12 राशियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और उपाय

मेष (Aries)

सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नयी संभावनाएं मिलेंगी। पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है, जिससे आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन सकते हैं। प्रातःकाल हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक मोर्चे पर प्रगति होगी। सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व का उचित निर्वहन करेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी छोटी कन्या को सफेद वस्त्र भेंट करें।

मिथुन (Gemini) Aaj Ka Rashifal 13 March

परिवार में किसी शुभ आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आध्यात्मिक रूप से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क (Cancer)

भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बातचीत में संयम बनाए रखें। शासन-सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी जरूरतमंद को आटा, चावल या चीनी दान करें।

सिंह (Leo)

सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे कार्य सिद्ध होंगे। वस्त्र या उपहार प्राप्त होने के योग हैं। आत्मसंतोष की अनुभूति होगी। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या (Virgo)

यात्रा के योग शुभ रहेंगे। किसी उच्च पदस्थ महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी। परिवार का समर्थन मिलेगा। सुबह गाय को भोजन कराएं और किसी घायल गोवंश की सेवा करें।

 तुला (Libra)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पिता अथवा धर्मगुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनावश्यक भागदौड़ से मानसिक तनाव हो सकता है, अतः धैर्य बनाए रखें। प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना या केला खिलाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। गाय को चार रोटियां बनाकर गुड़ के साथ खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु (Sagittarius)

रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते की देखभाल करें।

मकर (Capricorn)

मन किसी अज्ञात भय से प्रभावित रह सकता है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और संध्या काल में शनि मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius)

व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। लंबी दूरी की आध्यात्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह गाय को भोजन कराएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन (Pisces)

घर में अतिथियों का आगमन होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बदलाव की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सुबह किसी छोटी कन्या को वस्त्र भेंट करें और गरीबों को भोजन कराएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ज्योतिष सागर उत्तरदायी नहीं है।

Related Posts

Rashifal 28 April: कैसा रहेगा आपके लिए आज सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

आज का दिन (Rashifal 28 April) सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। कुछ राशि के जातकों के लिए यह दिन संघर्ष और चुनौतियाँ लेकर आया है जबकिऔर पढ़ें

और पढ़ें

Daily Horoscope 27 April: आज मेष और वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए आपका दैनिक राशिफल

आज का राशिफल आपके दिन की शुरुआत को दिशा देने और पूरे दिन की गतिविधियों में मार्गदर्शन करने के लिए बनाया गया है। ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रहों की स्थिति केऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”