
इस सप्ताह आपके जीवन में क्या-क्या हो सकता है? अपनी राशि के आधार पर भविष्यफल, कैरियर, स्वास्थ्य, प्रेम और रिश्तों के बारे में जानिए विस्तृत जानकारी। क्या आपके सितारे आपके पक्ष में हैं या आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है? आइए, जानते हैं इस हफ्ते का राशिफल Weekly Horoscope
मेष राशि वालों को इस सप्ताह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में किए गए कठिन परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। होटल व्यवसायियों को बड़ा अनुबंध मिल सकता है। सप्ताहांत में आप नए कार्य की योजना बना सकते हैं। छाती के संक्रमण की संभावना है। घरेलू मामलों के कारण तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपको अचानक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भगवान भोलनाथ को मूंग दाल का हलवा अवश्य चढ़ाएं।
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को नए आय स्रोत मिलने की संभावना है। ऑफिस में काम में आपके प्रदर्शन को लेकर सराहना होगी। आईटी कंपनियों से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना हैं। बुधवार और गुरुवार को वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। किराए में रहने वाले लोग नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह सोमवार को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें। ”ॐ साम्ब सदाशिवाय नमः’ मंत्र की एक माला जपें।
मिथुन राशि के वह जातक जो नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय उपयुक्त है। सोमवार, बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत शुभ दिन होंगे। शुक्रवार और शनिवार को महत्वपूर्ण कार्यों से बचें। यदि आप व्यवसाय में अधिक निवेश करना चाहते हैं, तो धन की व्यवस्था हो जाएगी। विशेषकर मंगलवार को किसी से उधार लेने या देने से बचें। सप्ताहांत में वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
कर्क राशि वाले इस सप्ताह बेहद खुश रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी योजना पर काम करना शुरू कर सकते हैं। नया घर खरीदने या बनाने की योजना सफल हो सकती है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के माध्यम से भारी वित्तीय लाभ की संभावना है। इस सप्ताह अनावश्यक और अत्यधिक बात करने से आपका काम बिगड़ सकता है इसलिए केवल आवश्यक समय पर ही बोलें। बुधवार, शुक्रवार और शनिवार सबसे शुभ दिन होंगे। भगवान शिव को भांग और दूब चढ़ाएं।
Sawan Special: उत्तर प्रदेश के कुछ पौराणिक शिव मंदिर, वृंदावन में विराजमान हैं गोपीश्वर महादेव
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह का पहला दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताहान्त में आप अटकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। स्वार्थी व्यवहार से बचकर रहें इससे आपसे लोग नाराज भी हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में काफी थकान रहेगी। सोमवार और मंगलवार को व्यापार में धीमापन हो सकता है। परिश्रम से पीछे न हटें। भगवान शिव का अभिषेक अवश्यक करें।
कन्या राशि के जातक इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी भी काम में आपको वरिष्ठ लोगों से सलाह लेनी चाहिये जो आपको काफी लाभ पहुंचायेगी। खेल से जुड़े व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के वेतन बढ़ने के योग बन रहे हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। हनुमान जी का नित्य दर्शन व पूजन करें। शिवजी को केसर युक्त मिठाई का भोग लगायें।
इस सप्ताह तुला राशि वालों के परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। इस सप्ताह आप कार्य में अति व्यस्त रहेंगे। पैसों की कमी से अटके हुए कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे। सप्ताह का मध्य भाग काफी सुखद रहने वाला है। व्यापार के उद्देश्य से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार का दिन बहुत शुभ है। आपके बोल लोगों को दुखी कर सकते हैं। सप्ताहान्त में चलते हुए कार्यों में बाधा आयेगी। नित्य शिवमन्दिर जाएं और पंचामृत से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। इस सप्ताह शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव से आपको लाभ होगा। सप्ताहान्त बेहद सुखदायक रहने वाला है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मंगलवार और बुधवार सुखद रहने वाला है। गुरुवार और रविवार का दिन कुछ कमजोर होने की आशंका है। शिवलिंग पर एक धतूरा और मदार की माला अवश्य चढ़ाएं।
Swapna Shastra: किस समय देखे गए सपने होते हैं सच, क्या कहता है शास्त्र?
इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को रुके हुए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में सफलता मिलनी शुरू होगी। महंगी वस्तुओं और उत्पादों की ख़रीदारी कर सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सोमवार और मंगलवार का दिन संवेदनशील रह सकता है। बुधवार, गुरुवार और रविवार बेहद शुभ रहेगा। शिवलिंग पर नित्य 11 बिल्वपत्र व धतूरे अर्पित करें।
सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की गतिविधियों से मकर राशि के जातकों का मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रोफेशनल तौर पर आपकी जीवनशैली बहुत व्यवस्थित रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सोमवार और मंगलवार के दिन आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। बुधवार और गुरुवार यात्राओं के कारण परेशानी होगी। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। रूद्राष्टकम् का पाठ नित्य करें।
कुंभ राशि वालों की सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबंध करने की संभावना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सोमवार से गुरुवार तक का समय करियर के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। शुक्रवार को शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। भोलेनाथ को लाल कनेर की माला चढ़ाएं।
मीन राशि वाले लोगों के घर में इस सप्ताह धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। सप्ताह के शुरुआती तीन दिन थोड़े नाकारात्मक हो सकते हैं। सप्ताह मध्य आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। गले में खराश की समस्या होने की आशंका है। सप्ताहान्त में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। शिवलिंग पर नित्य अपराजिता के पुष्प अर्पित करें।
Lal Kitab: लाल किताब के अद्भुत योग, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी