December Festival 2024 List: अमावस्या के साथ हो रही है इस महीने की शुरुआत, देखें सभी व्रत एवं त्यौहारों की सूची

December Festival 2024 List: दिसंबर महीने की शुरुआत हो गई है। ये अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार यह नौवा महीना है यानी मार्गशीर्ष है। दिसंबर महीने (December Festival List 2024) में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जैसे कि इसकी शुरुआत ही अमावस्या के साथ हो रही है। इसके अलावा इसी महीने में खरमास की भी शुरुआत होगी। आइए जानते हैं दिसंबर 2024 के व्रत-त्योहार की सूची…

1 दिसंबर 2024 (रविवार) – मार्गशीर्ष अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की आराधना और श्राद्ध करने से पितृ दोष समाप्त होता है। साथ ही, काल सर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है।

5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन उपवास रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) – विवाह पंचमी

विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस दिन भगवान राम के विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। इसे करने से दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

11 दिसंबर 2024 (बुधवार) – मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। इस व्रत के प्रभाव से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। गीता का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल), अनंग त्रयोदशी

अनंग त्रयोदशी के दिन भगवान शिव और कामदेव-रति की आराधना से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

14 दिसंबर 2024 (शनिवार) – दत्तात्रेय जयंती

15 दिसंबर 2024 (रविवार) – धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती

धनु संक्रांति के साथ खरमास की शुरुआत होगी। इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा, जो इस वर्ष की अंतिम पूर्णिमा होगी। इसी तिथि पर देवी अन्नपूर्णा प्रकट हुई थीं।

18 दिसंबर 2024 – अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

22 दिसंबर 2024 – कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी

26 दिसंबर 2024 – सफला एकादशी

सफला एकादशी का व्रत सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना गया है। इसके प्रभाव से कार्य सिद्ध होते हैं।

29 दिसंबर 2024 – मासिक शिवरात्रि

Related Posts

Panchkoshi Yatra 2025: 23 अप्रैल से शुरू हो रही है पंचकोसी यात्रा, जानें इसका महत्व

Panchkoshi Yatra 2025: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी वैशाख कृष्ण दशमी के पावन अवसर पर पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ 23 अप्रैल 2025और पढ़ें

और पढ़ें

प्रदोष व्रत 2025: इस दिन इन दिव्य वस्तुओं से करें शिवलिंग का स्नान, बनेंगे सारे काम

प्रदोष व्रत 2025: सनातन संस्कृति में प्रदोष व्रत का स्थान तप और पुण्य की श्रृंखला में सर्वोच्च गिना जाता है। इस अद्भुत तिथि पर संध्या के पवित्र समय में भगवानऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”