Dhanteras 2024: 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तारीख और खरीदे जाने वाले शुभ सामानों की सूची

Dhanteras 2024: आजकल किसी भी हिंदू धर्म के त्योहारों को लेकर भ्रम पैदा करने का ट्रेंड चल रहा है। भले ही विद्वानों ने पहले से कोई तारीख तय कर रखी है, फिर भी कुछ दिन पहले से कुछ लोग भ्रम पैदा करने लग रहे हैं। पहले दिवाली को लेकर भ्रम पैदा किया गया और अब धनतेरस 2024 को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपको सटीक और तथ्यपूर्ण जानकारी दें। आपको बता दें कि इस बार धनतेरस पर 100 साल बाद दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से इस संयोग के बारे में और उन चीजों के बारे में भी जिन्हें धनतेरस पर खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है।

धनतेरस पर बन रहा दुर्लभ संयोग

हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इससे धन धान्य में वृद्धि होती है। भगवान धन्वंतरि को आरोग्यता का देवता भी माना गया है और उनकी पूजा-आराधना से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है।

धनतेरस पर बन रहा त्रिग्रही योग

इस साल धनतेरस पर त्रिग्रही या त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो कि 100 साल बन रहा है। इसके अलावा इस धनतेरस पर इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग भी बन रहा है। इन योगों के शुभ प्रभाव के कारण कुछ चीजों की खरीदारी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती है।

धनतेरस पर अवश्य करें इन पांच चीजों की खरीदारी

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरणों को घर में लाना भी विशेष लाभकारी समझा जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के चरणों का स्वागत घर में उन्हें आमंत्रित करने जैसा है, जिससे देवी प्रसन्न होती हैं।
  • पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना भी शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता को अर्पित करने से व्यापार में धन लाभ के योग बनते हैं।
  • मत्स्य पुराण के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, और इसकी खरीद से आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं।
  • धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना भी अत्यंत शुभ माना गया है। इससे परिवार में सुख और समृद्धि का वास बना रहता है।

Related Posts

Panchkoshi Yatra 2025: 23 अप्रैल से शुरू हो रही है पंचकोसी यात्रा, जानें इसका महत्व

Panchkoshi Yatra 2025: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी वैशाख कृष्ण दशमी के पावन अवसर पर पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ 23 अप्रैल 2025और पढ़ें

और पढ़ें

प्रदोष व्रत 2025: इस दिन इन दिव्य वस्तुओं से करें शिवलिंग का स्नान, बनेंगे सारे काम

प्रदोष व्रत 2025: सनातन संस्कृति में प्रदोष व्रत का स्थान तप और पुण्य की श्रृंखला में सर्वोच्च गिना जाता है। इस अद्भुत तिथि पर संध्या के पवित्र समय में भगवानऔर पढ़ें

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
मेष राशि के लिए लाल किताब के अचूक टोटके बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं? Mahakumbh 2025 की 10 शानदार तस्वीरें महाकुंभ की 10 अनदेखी तस्वीरें कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने “मस्कुलर बाबा”