
फरवरी मास में हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं जो हमारी आस्था और भक्ति को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस माह में विशेष रूप से वसंत पंचमी, महा शिवरात्रि और माघ पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे जिनमें भगवान की पूजा, उपवास, और आराधना से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं 2025 के फरवरी मास में आने वाले प्रमुख व्रतों और त्योहारों के बारे में विस्तार पूर्वक।
1 फरवरी 2025 शनिवार विनायक चतुर्थी
2 फरवरी 2025 रविवार वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती
4 फरवरी 2025 मंगलवार रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती
5 फरवरी 2025 बुधवार भीष्म अष्टमी
8 फरवरी 2025 शनिवार जया एकादशी
9 फरवरी 2025 रविवार प्रदोष व्रत
12 फरवरी 2025 बुधवार माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
16 फरवरी 2025 रविवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 गुरुवार शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 शुक्रवार जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 सोमवार विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 मंगलवार प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 बुधवार महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 गुरुवार फाल्गुन अमावस्या
इस माह के ग्रह गोचर
4 फरवरी – देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में जाएंगे
11 फरवरी – बुध ग्रह कुंभ में गोचर करेंगे
12 फरवरी – सूर्य ग्रह कुंभ में गोचर करेंगे