बजरंगबली की अष्ट सिद्धियाँ कौन हैं?

रामचरितमानस और पुराणों में उल्लेख मिलता है कि हनुमान जी को अष्ट सिद्धियाँ और नव निधियाँ प्राप्त थीं, लेकिन ये कौन-कौन सी हैं।

      1. अणिमा अपने शरीर को अणु के समान सूक्ष्म बना लेने की शक्ति।

2.महिमा अपने शरीर को विशाल रूप में विस्तारित कर लेने की शक्ति।

3.गरिमा शरीर को अत्यधिक भारी बना लेने की शक्ति।

4.लघिमा शरीर को बहुत ही हल्का बना लेने की शक्ति।

5.प्राप्ति किसी भी वस्तु को, कहीं भी जाकर प्राप्त कर लेने की शक्ति।

6.प्राकाम्य इच्छित वस्तु की प्राप्ति या उसे साकार करने की शक्ति।

7.ईशित्व संसार पर शासन करने की शक्ति।

8.वशित्व अन्य जीवों, वस्तुओं या इंद्रियों को वश में करने की शक्ति।